39 राजस्व अधिकारियों के कतिपय आदेश वाद करने से विवर्जित नहीं करते-
धारा 33 के अधीन राजस्व निरीक्षक या धारा 35 की उपधारा (1) के अधीन तहसीलदार द्वारा या धारा 38 की उपधारा (3) के अधीन उप ज़िलाधिकारी द्वारा, या धारा 38 की उपधारा (4) के अधीन आयुक्त द्वारा पारित कोई आदेश किसी व्यक्ति को धारा 144 के अधीन वाद के माध्यम से भूमि पर अपना अधिकार स्थापित करने से विवर्जित
नहीं करेगा।