अभिलेख और सर्वेक्षण क्रिया की अधिसूचना-
(1) जब कभी राज्य सरकार की राय हो कि किसी ज़िले
या अन्य स्थानीय क्षेत्र में अभिलेखों का पुनरीक्षण या पुनः सर्वेक्षण या दोनों आवश्यक हैं तो वह इस आशय की अधिसूचना प्रकाशित करेगी और तदुपरांत ऐसा ज़िला या क्षेत्र, यथास्थिति, अभिलेख क्रिया या सर्वेक्षण क्रिया या दोनों के अधीन समझा जाएगा।
(2) राज्य सरकार, गजट में अधिसूचना द्वारा, आदेश दे सकती है कि आबादी या ग्राम आबादी की सर्वेक्षण क्रिया या अभिलेख क्रिया या दोनों विहित रीति से की जायेगी।
(3) राज्य सरकार अनुवर्ती अधिसूचना द्वारा उपधारा (1) या उपधारा (2) के अन्तर्गत जारी की गयी अधिसूचना को संशोधित या रद्द कर सकती है या उस क्रिया को समाप्त घोषित कर सकती है।