भूमिधरों  के  हितों  की  संक्रमणीयता-  

(1)  संक्रमणीय  अधिकार  वाले  भूमिधर  का  हित  इस  संहिता  के उपबन्धों के अधीन रहते हुए संक्रमणीय होगा।
(2) इस संहिता या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि द्वारा अन्यथा स्पष्ट रूप से उपबंधित दशा के सिवाय किसी जोत में असंक्रमणीय अधिकार वाले भूमिधर या असामी का हित संक्रमणीय नहीं होगा।