परित्याग का परिणाम-
जहां धारा 122 के अधीन कोई जोत परित्यक्त हो, वहां निम्नलिखित परिणाम होंगे, अर्थात :-
(क) जोत समस्त भारों से मुक्त राज्य सरकार में पूर्णतया निहित हो जायेगी;
(ख) सम्बद्ध भूमिधर का ऐसी जोत में कोई अधिकार, हक या हित नहीं रह जायेगा;
(ग) सम्बद्ध भूमिधर ऐसे कृषि वर्ष के लिए जिसके दौरान उक्त धारा की उपधारा(4) में निर्दिष्ट आदेश दिया गया हो, ऐसी जोत के सम्बद्ध में देय भू-राजस्व का देनदार बना रहेगा।