ग्राम  पंचायत  को  कब्जा  देना-

(1) जब इस संहिता के या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के उपबन्धों के  अधीन  किसी  भूमि  में भूमिधर का  हित  समाप्त  हो जाय  तब  उप  ज़िलाधिकारी  सम्बद्ध  ग्राम  पंचायत  के आवेदन देने पर ऐसी भूमि का अप्राधिकृत अध्यासन रखने वाले किसी व्यक्ति को बेदखल कर सकता है और उसका कब्जा ग्राम पंचायत को ऐसी रीति से, जैसी विहित की जाय, दे सकता है।
(2) उपधारा (1) के उपबन्ध, आवश्यक परिवर्तनों सहित ऐसे असामी को, जिसके पास किसी ग्राम पंचायत से,
या धारा 95 की उपधारा (2) के अन्तर्गत किसी बैंक से प्राप्त भूमि हो, बेदखल करने पा लागू हांगे।