लगान निर्धारण के लिए वाद-
(1) जहां कोई व्यक्ति लगान पर सहमत हुए बिना किसी भूमि पर असामी के रूप में कब्जेदार हो, तो असामी या उसका भूमिधारक किराये के निर्धारण हेतु तहसीलदार को आवेदन कर सकता है।
(2) उपधारा (1) के अधीन किसी आवेदन की प्राप्ति पर, तहसीलदार यथाविहित रीति में जांच कराएगा और इस संहिता के अधीन बनायी गयी नियमावली के अनुसार लगान नियत करेगा।
(3) उपधारा (2) में नियत किया गया लगान किसी असामी द्वारा इस रूप में भूमि के अध्यासन के दिनांक से संदेय हो जाएगा।
(4) उपधारा (2) के अधीन तहसीलदार के आदेश से व्यथित कोई व्यक्ति उप ज़िलाधिकारी को अपील दायर कर सकता है, और इस संहिता के अन्य उपबंधों में दी गयी किसी बात के होते हुए भी उप ज़िलाधिकारी
का आदेश अंतिम होगा।