143 बकाया लगान को बट्टे खाते डालने की शक्ति- 

इस संहिता के उपबन्धों के अधीन ग्राम पंचायत या किसी स्थानीय प्राधिकारी को सौंपी गई या सौंपी समझी  गयी किसी भूमि या अन्य सम्पत्ति के सम्बन्ध में लगान का सम्पूर्ण बकाया या उसके किसी भाग को ऐसी परिस्थितियों में, जैसी विहित की जाय, यथास्थिति, भूमि प्रबन्धक समिति या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा, इस निमित्त पारित संकल्प द्वारा अवसूलनीय मानकर बट्टे खाते में डाला जा सकता है :
परन्तु ऐसा संकल्प तब तक प्रभावी न होगा जब तक कि उप ज़िलाधिकारी उसकी पुष्टि न कर दें।