कतिपय ज़िलों में क्षेत्रों की संगणना-
इस संहिता के किन्हीं उपबन्धों के अधीन नियत क्षेत्र की संगणना करने के प्रयोजन से निम्नलिखित क्षेत्रों में डेढ़ हेक्टेयर भूमि की गणना एक हेक्टेयर के रूप में की जायेगीः-
(क) झाँसी मण्डल और चित्रकूट मण्डल;
(ख) इलाहाबाद, इटावा, आगरा और मथुरा ज़िलों का जमुनापार हिस्सा;
(ग) ज़िला सोनभद्र;
(घ) ज़िला मिर्जापुर में तहसील सदर का टप्पा उपरौध और टप्पा चौरासी (बलाये पहाड़); और
(ड.) मिर्जापुर ज़िला के तहसील चुनार के परगना सकटेशगढ़ और परगना अहरौरा और भगवत तथा तहसील मड़िहान का परगना भगवत के पहाड़ी पट्टी में चौथी अनुसूची में उल्लिखित गांव।