अतिक्रमण आदि के लिए शास्ति-
(1) कोई व्यक्ति जो,-
(क) गांव की किसी सार्वजनिक सड़क (चकरोड सहित), पथ या सामान्य भूमि का अतिक्रमण करता है या उसके उपयोग में बाधा डालता है, या
(ख) उप ज़िलाधिकारी द्वारा धारा 23 की उपधारा (1) के अधीन किए गए किसी आदेश या निदेश का पालन करने में विफल रहता है, या
(ग) तहसीलदार द्वारा धारा 25 या धारा 26 के अधीन किए गए किसी आदेश या निदेश का पालन करने में विफल रहता है, या
(घ) धारा 42 या धारा 48 के अधीन किए गए किसी आदेश का पालन करने में विफल रहता है; जुर्माना का दायी होगा जो खण्ड (क) में निर्दिष्ट किसी मामले में एक हजार रुपये से कम नहीं होगा और दस हजार रूपये से अधिक नहीं होगा और किसी अन्य मामले में पाँच सौ रुपये से कम नहीं होगा और पाँच हजार रुपये से अधिक नहीं होगा।
(2) उपधारा (1) में निर्दिष्ट प्रत्येक व्यक्ति से यथा स्थिति उप ज़िलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा अपेक्षा की
जा सकती है कि वह पन्द्रह हजार रुपये से अनधिक ऐसी धनराशि, जिसे संबंधित अधिकारी ऐसे कार्य या विफलता की पुनरावृत्ति से प्रविरत रहने के लिये ठीक समझें का बन्धपत्र निष्पादित करे।ं